
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को कोरोना के लक्षण
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को कोरोना नहीं, रिपोर्ट आई नेगेटिव
नई दिल्ली । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी और ऑक्सीजन की कमी के कारण राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें कोरोना जैसे लक्षण दिखने के बाद उन्हें सोमवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी -अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को कोरोना नहीं, रिपोर्ट आई नेगेटिव ।
जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र जैन का आज सुबह कोरोना टेस्ट भी किया जा चुका है जिसकी रिपोर्ट आज शाम या कल सुबह तक आने की उम्मीद है। दिल्ली में कोरोना वायरस के बेकाबू होने के चलते सत्येंद्र जैन ने बीते कुछ दिनों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल समेत तमाम बड़े नेताओं और अधिकारियों के साथ कई अहम बैठकें की हैं।
सत्येंद्र जैन ने मंगलवार सुबह खुद ट्वीट कर बताया कि तेज बुखार और सोमवार रात अचानक ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट के कारण उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर सत्येंद्र जैन की तबीयत को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अपनी सेहत का ख्यान किए बिना आप रात दिन 24 घंटे जनता की सेवा में लगे रहे। अपना ख्याल रखें और जल्द स्वस्थ हों।
http://varanasitimes.com/swati-singh-given-food-items-for-distribution-to-needy-people-by-nestle-india-official/



