दुद्धी,सोनभद्र : सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सोनभद्र जस्टिस अशोक कुमार यादव से मिलकर दुद्धी कोर्ट से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया।
जिसमें मुख्य रूप से दुद्धी में रिक्त पड़े कोर्ट की मांग, एमबी एक्ट की ई चलानी ऑनलाइन चलानी से संबंधित, थाना पिपरी अनपरा हाथीनाला आईपीसी के मुकदमे के आईपीसी के मुकदमे जो उनके क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आते हैं मुंसिफ न्यायालय क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आते हैं उसे जिला मुख्यालय के बजाय कोर्ट में सुनवाई करने तथा सेकंड रिमांड की दुद्धी कोर्ट क्षेत्राधिकार वाली फाइलों को वाद जमानत दुद्धी न्यायालय में भेजे जाने की मांग की।
लंबित छः कोर्ट की स्थापना से संबंधित एवं अन्य और समस्याओं से अवगत कराया गया। साथ ही मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूरज मिश्रा से मिलकर कचहरी परिसर के समस्याओं से अवगत कराया एवं आमंत्रित भी किया गया। न्यायाधिकारी द्वय ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना एवं निराकरण हेतु आश्वासन दिया।प्रतिनिधिमंडल में जवाहर लाल अग्रहरि, शिवशंकर प्रसाद, विष्णुकांत तिवारी, सत्यनारायण यादव व अनिल कुशवाहा शामिल रहे।



