Crime

घायल व्यापारी की मौत,व्यापारियों ने जताया रोष

महोबा : उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के पनवाड़ी मे लुटेरों की गोली से घायल हुए सराफा व्यापारी की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो जाने पर घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद करके अपना विरोध जताया। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए हँगामा भी काटा।उल्लेखनीय है की पनवाड़ी कस्बे के अलीपुरा मे गत 25 जनवरी को सरेशाम वारदात को अंजाम देते हुए बदमाशों ने दूकान बंद करके घर जा रहे सराफा व्यापारी अजय कान्त सोनी के साथ लूटपाट की घटना की थी। बदमाशों ने तब 27 वर्षीय युवा व्यापारी को गोली मारते हुए आभूषणों से भरा उसका बैग छीन लिया था ओर उसे लेकर भागकर फरार हो गए थे। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button