
व्यापारी पर प्राणघातक हमला,व्यापार मण्डल ने किया सड़क जाम
- शरद गुप्ता
पीपीगंज,गोरखपुर।बीते शाम सात बजे नगर के व्यापारी व व्यापार मंडल के प्रमुख सदस्य कमलेश अग्रहरी पर प्राणघातक हमला किया गया जो बुरी तरह घायल हो गए इस घटना के विरोध में नगर व्यापार मंडल के तत्वाधान में अध्यक्ष के सी वर्मा व महामंत्री गंजू वर्मा के नेतृत्व में व्यापारी ने गोरखपुर सोनौली मार्ग को जाम कर दिया,जिसके फलस्वरूप मार्ग पर हजारों वाहन फस गए।क्षेत्र के विधायक फतेह बहादुर सिंह को घटना के बारे में पता चलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर और थानाध्यक्ष पीपीगंज को 24 घण्टे के अंदर गिरफतार करना का निर्देश दिया और घायल व्यापारी के इलाज के लिऐ अपने साथ लेकर जंगल कौड़ियां स्वास्थ केंद्र पर ले गए उसके बाद व्यापारियों ने जाम खोल दिया। लोगो का कहना है कि हमलावरों द्वारा घायल व्यापारी का रेकी कर के घटना को अंजाम दिया गया है।
घटना की वजह बीते गुरुवार को नगर के व्यापारी गंजू वर्मा के वहा मांगलिक कार्यक्रम में आए उनके रिश्तेदार के वाहन हमला करने वालो की ट्रक ने ठोकर मार दिया था। एसपी नॉर्थ मनोज कुमार अवस्थी, क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज भी घटना स्थल पर पहुंच कर हमलवारों के गिरफ्तारी के लिऐ निर्देश किया और व्यापारियों का कहना है कि अगर 24 घण्टे में हमलावर पकड़े नही गए तो पूरी बाजार को बन्द करके लोग सड़क पर उतर जायेंगे।हमलावरों की गिरफ्तारी नही होने पर व्यापारियों ने थाने का घेराव कर लिया गया था उसके बाद पुलिस द्वारा तीन नामजद लोग लक्ष्मन विश्वकर्मा,रवि विश्वकर्मा और गुड्डू रावत के खिलाफ धारा 308,304,523,506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिऐ दबिश दे रही है। वरिष्ट नेता व समाजसेवी डा विमल कुमार जायसवाल ने कहा अगर अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द नही हुआ तो पूरा व्यापारी वर्ग सड़क पर उतर कर चक्का जाम कर देगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।




