Crime

संतकबीरनगर में मासूम के साथ लटकता मिला मां का शव

संतकबीरनगर : उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र में कथित रूप से गृह क्लेश से त्रस्त एक विवाहिता ने अपने दो साल के पुत्र के साथ फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने सोमवार को बताया कि आज सुबह आठ बजे मेंहदावल थाने को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गगनई राव में किरण पत्नी जामवंत केवट अपने दो वर्षीय पुत्र विज्ञांतु के साथ छत की कुंडी से फंदे से लटक गई है। सूचना पर इंस्पेक्टर मेंहदावल द्वारा फॉरेंसिक टीम एवं नायब तहसीलदार मेंहदावल के साथ मौके पर पहुंच कर देखा गया तो साड़ी के फंदे से किरण (25) और विज्ञांजु (2) का शव लटका था। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button