Breaking News

दबंगों ने दिनदहाड़े रिटायर्ड शिक्षक के घर का ताला तोड़कर फैलाया दहशत

मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी नहीं

भलुअनी, देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम बांकी सिंगही निवासी एक रिटायर प्रधानाध्यापक के घर का दिनदहाड़े ताला तोड़कर भारी क्षति पहुंचाते हुए दहशत फैलाने की घटना को अंजाम देकर दहशतगर्द फरार हो गये। सुचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्यवाही शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुए इस दहशतगर्दी से संबंधित यह मामला स्थानीय थाने में दर्ज कराए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भलुअनी थाना क्षेत्र के बाकी सिंगही निवासी रिटायर प्रधानाध्यापक अयोध्या प्रसाद चौरसिया पुत्र स्वर्गीय नेऊर के घर पर दिन के करीब 11:00 बजे आठ दस की संख्या में गोलबंद होकर दहशतगर्दो द्वारा धावा बोलकर दहशत फैलाते हुए घर के कमरों का ताला तोड़कर कीमती सामानों का तोड़फोड़ कर दिये। इसके बाद दहशतगर्दो ने बाहर से सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़कर रखे हुए समानों व भवन को भी काफी क्षतिग्रस्त कर दिया। इनकी हरकतों को परिजनों द्वारा तुरंत डायल 112 पुलिस को दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही हमलावार फरार हो गए।

इस घटना से पीड़ित अयोध्या प्रसाद चौरसिया द्वारा थाने पर दिए गए नामजद तहरीर में कहा है कि अपने घर के पास ही सवा चार कट्ठा जमीन रजनीश उपाध्याय आदि से 28 मई 1996 को बैनामा कराया। जिसका खारिज दाखिल के बाद उस भूमि पर दो कमरे आदि निर्मित कर उसमें घर गृहस्थी का कीमती सामान रखा हुआ था। इस भूमि पर गांव के ही सुरेंद्र पुत्र चंडी उपाध्याय द्वारा परेशान करने के नियत से 18 वर्ष बाद दीवानी न्यायालय में मुकदमा संख्या 878/2014 दाखिल कर दिया गया।

घटित घटना से भयभीत पीड़ित अयोध्या चौरसिया ने शासन प्रशासन सहित पुलिस अधिकारियों से अपने जानमाल सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की मांग किया है। इस संबंध में भलुअनी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र के हवाले से दीवान हरिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित श्री चौरसिया से प्राप्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना को अंजाम देने वालो के विरुद्ध धारा 147,452,504,506,427,आई,पी,सी, के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी हैं।

Related Articles

Back to top button