Breaking News

ट्रेन से कटकर डी फार्मा के छात्र ने दी जान

जौनपुर । बक्शा थाना क्षेत्र के लखनीपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार को दोपहर ट्रेन से कटकर करीब 22वर्षीय छात्र ने जान दे दी। लखनऊ-वाराणसी डाउन रेल लाइन लखनीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक से पहुँचा युवक बाइक खड़ी कर आ रही ट्रेन के सामने कूद गया। युवक का शव पूर्णतया क्षत-विक्षत हो गया। पुलिसकर्मियों की मानें तो शव की पहचान अभिषेक यादव पुत्र जमादार भेटेवरा सरायख्वाजा के रूप में हुई है।

मृतक धर्मा देवी महाविद्यालय बेलापार बक्सा से डी फार्मा कर रहा था ।परिजनों के अनुसार अभिषेक घर से पेपर देने के लिए सुबह घर से निकला था। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि युवक सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भेटेवरा गांव का निवासी था। पेपर देने के लिए घर से निकला था। लखनीपुर के पास ट्रेन से कट गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।(हि. स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button