Breaking News

साइबर ठगों ने खाते से 55 हजार उड़ाये

दुुद्धी,सोनभद्र- कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी मुश्ताक अहमद का साइबर ठगों ने झांसे में लेकर उसके बचत खाते से 55 हजार रुपया उड़ा लिया| हैरत की बात है कि तीन दिन में उड़ाए गए रूपये का एहसास होने पर पीड़ित ने बैंक पहुंच खाते को बंद कराने के बावजूद खाते से रुपया निकलने का सिलसिला थमा नही| शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की गुहार लगाई|
पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित ग्रामीण ने अवगत कराया कि बीते 26 जनवरी को दोपहर में उसके मोबाइल पर केवाईसी की वजह से खाते के लेनदेन बंद होने का झांसा दिया|

इस झांसे के चंगुल में आने के बाद जालसाज ने ग्रामीण से उसके एटीएम का नंबर लेकर ओटीपी के बारे में जानकारी लेने के साथ खाते से उस दिन करीब बीस हजार निकाल लिया| इसका एहसास होने पर वह संबंधित शाखा कर्मियों से मुलाक़ात कर खाता के लेन देन पर तत्काल रोक लगाने के लिए कहा| किन्तु उनके द्वारा कोई कारवाई न होने के कारण जालसाज ने 28 जनवरी को दोबारा फोन कर बैंक से हुए ठगी का झांसा देते हुए उसके खाते में शेष बचे बीस एवं पन्द्रह हजार रुपया दो बार में निकाल लिया| दोबारा ठगी का एहसास होते ही पीड़ित पुलिस की शरण में पहुंचा|

Related Articles

Back to top button