Crime

गृह क्लेश के चलते दंपत्ति ने की आत्महत्या

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक क्लेश के चलते पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पपड़ी निवासी अजय कुमार उर्फ गोलू का विवाह करीब छह महीने पूर्व थाना शमशाबाद के सिकंदरपुर महमूद की निवासिनी उपासना के साथ हुआ था। दंपत्ति के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर क्लेश उत्पन्न होता था जिससे आजिज होकर बीती रात दोनों ने एक सुसाइड नोट लिखकर एक साथ जहर खा लिया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button