
कोरोना से उबरे रेलकर्मी ने अवसाद में आकर लगायी फाँसी, हुई मौत
वाराणसी। varanasitimes कोरोना काल मे अब अक्सर अवसाद के चलते लोग आत्महत्या करने लगे हैं। ताजा मामला मंडुवाडीह क्षेत्र के अशर्फीनगर में हुआ।बताया गया कि बुधवार की शाम बरेकाकर्मी भागीरथी शर्मा 39 वर्ष ने अपने मकान के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे बरेका चौकी इंचार्ज लवकुश यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक अशर्फीनगर में अपनी पत्नी किरण शर्मा व पुत्र पार्थ शर्मा 6 वर्ष के साथ रहते थे।
वह कुछ दिनों पूर्व कोरोना पॉजिटिव भी हो गए थे इस बीच वह नेगेटिव हो कर घर पर ही रह रहे थे। सम्भवतः कोरोना से अवसाद में आकर उन्होंने यह खतरनाक फैसला ले लिया। बुधवार की शाम परिजनों ने उसे जब पंखे से लटका देखा तो सन्न रह गये। तत्काल परिजन पंखे से उतार कर समीप के हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मृतक भागीरथी अवसादग्रस्त चल रहे थे। मृतक बरेका में ट्रेक्शन एसेंबली शाप में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे।



