Health

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 16,738 नए मामले आए, 138 की मौत

नई दिल्ली । पिछले एक साल से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,738 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस से 138 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी। इससे एक दिन पहले, कोरोना के 13,742 नए मामले सामने आए थे और 104 लोगों की मौत हुई थी।

देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नए मामलों और सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 16,738 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,10,46,914 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 138 मरीजों की मौत हो गई, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,56,705 हो गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 11,799 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,07,38,501 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घट गई है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे पहले, कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होती थी। देश में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामले 1,51,708 हैं। देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 1,26,71,163 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button