Health

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 11,039 नए मामले, 110 मौत

नई दिल्ली । भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,039 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,07,77,284 हो गई है। 110 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,54,596 है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,60,057 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,04,62,631 है।

देश में कुल 41,38,918 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,84,73,178 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,21,121 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button