Health

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 21,821 नए मामले

नई दिल्ली । देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले पिछले 24 घंटों में 21,821 बढ़े हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,02,66,674 पहुंच गई है। इस संक्रमण से अब तक 98.60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं जबकि रिकवरी रेट 96.4 फीसदी है। इस संक्रमण की वजह से अब तक 1, 48,738 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि पिछले 24 घंटों में 299 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, 30 दिसंबर तक देश में कुल 17,20,49,274 सैंपल टेस्ट हुए हैं। जबकि सिर्फ बुधवार को 11,27,244 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button