
नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस का प्रभाव अब धीरे-धीरे समाप्त होने की ओर अग्रसर है। देश में नए मामलों में बड़ी गिरावट आई है। भारत में पिछले 24 घंटे में तो कोरोना के दस हजार से भी कम मामले सामने आए हैं। इससे कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ सात लाख 66 हजार से अधिक हो गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान केवल 8,635 नए कोरोना मरीज ही मिले हैं। भारत में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,07,66,245 हुई।
पिछले 24 घंटे 94 मरीजों की मौत होने के कारण इस वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या अब बढक़र 1,54,486 हो गई है। भारत में अब कोरोना के सक्रिय मामले केवल 1,63,353 हैं। अब तक इस वायरस के खिलाफ 1,04,48,406 मरीज जंग जीतने में सफल हुए हैं। देश में कोरोना मरीजों की कम होती संख्या लोगों के लिए राहत की बात है।
कल 6 लाख 59 हजार 422 सैंपल टेस्ट किए गए
वहीं, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19 करोड़ 77 लाख 52 हजार 57 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 6 लाख 59 हजार 422 सैंपल कल टेस्ट किए गए।



