
नई दिल्ली : अमेरिका के बाद कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले भारत में हैं। भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 90 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 46,232 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 564 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है कि बीते दिन नए संक्रमितों से ज्यादा 49,715 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं मौत की संख्या दुनिया में छठे नंबर पर है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 90 लाख 50 हजार हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 32 हजार 726 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस चार लाख 39 हजार 747 पर आ गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 4047 घट गई। अब तक कुल 84 लाख 78 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 49,715 मरीज कोरोना से ठीक हुए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 20 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 5 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है।



