Health

कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 41810 नए मरीज, 496 की मौत

नई दिल्ली : देश और दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि भारत में दैनिक मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। रविवार को शनिवार की तुलना में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को जहां 41,322 नए मामले सामने आए थे। वहीं रविवार को 41,810 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस दौरान 496 लोगों की मौत हुई। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93 लाख को पार कर गई है।

अब तक 88,02,267 लोगों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। पिछले 24 घंटे में 42,298  मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 4,53,956 है। वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,25,63,184 पर पहुंच गई है। वायरस से 14,58,103 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4,31,88,484 लोग वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं।

Related Articles

Back to top button