HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 40 हजार नए मामले, 585 मौत

नई दिल्ली । देश में कोरोना संकट का कहर जारी है। देश में अभी भी रोजाना 40 हजार कोरोना मामले आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 40,120 नए कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं 585 संक्रमितों की जान चली गई है। एक दिन पहले 41,195 केस सामने आए थे। वहीं देशभर में पिछले 24 घंटे में 42,295 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 2760 एक्टिव केस कम हो गए। वहीं देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 57,31,574 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 52,95,82,956 हुआ।

Related Articles

Back to top button