HealthNational

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 3.48 लाख नए मामले, 4200 से ज्यादा की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है तथा पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 3.48 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए और 4200 से ज्यादा मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2.5 लाख के पार पहुंच गया है। इस बीच देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 24,46, 674 लोगों को टीकाकरण हुआ। इसके बाद अब तक 17 करोड़ 52 लाख 35 हजार 991 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना 3,48,421 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 33 लाख 40 हजार 938 हो गया। वहीं इस दौरान 3,55,338 लोग इस महामारी से ठीक हुए, जिसके बाद कोविड-19 को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,93,82,642 हो गयी। देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों में की संख्या 37,04,099 है। इसी अवधि में 4205 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,54,197 हो गयी है। देश में रिकवरी रेट बढ़कर 83.04 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर घटकर 15.87 प्रतिशत हो गयी है, वहीं मृत्युदर अभी 1.09 फीसदी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button