Health

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 20 हजार नए केस, 21 हजार हुए ठीक

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण का कहर अभी भी जारी है। हर रोज हजारों नए केस सामने आ रहे हैं। हालांकि आज लगातार आठवें दिन 25 हजार से कम और 17वें दिन 30 हजार से कम केस दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में 20,021 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 279 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 21,131 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ दो लाख हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 47 हजार 901 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस घटकर 2 लाख 77 हजार पर आ गए। अब तक कुल 97 लाख 82 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 27 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16 करोड़ 88 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 7 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है. 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button