Health

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 14,199 नए मामले

नई दिल्ली । देश में एक बार फिर जानलेवा कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस महामारी के 14 हजार 199 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कल 83 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक एक करोड़ 11 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या एक करोड़ दस लाख 5 हजार 850 पहुंच गई है। इनमें से एक लाख 56 हजार 385 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब बढ़कर एक लाख 50 हजार 55 हो गई है। वहीं, कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या एक करोड़ छह लाख 99 हजार 410 है। देश में अबतक कुल एक करोड़ 11 लाख 16 हजार 854 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
भारत पिछले कुछ दिनों से एक्टिव केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ये भारत में सामने आए कुल संक्रमित मामलों का 1.32% है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगतार संक्रमण के मामले सामने आ रहे है। वहीं 74 फीसदी एक्टिव केस भारत के दो राज्यओं में है। ये राज्य है महाराष्ट्र और केरल। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत मे कोरोना से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 97.25% है, जबकि मृत्यु दर 1.4 फीसदी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button