
नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13,993 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,77,387 हो गई है। इसके साथ ही 101 नई मौतों के बाद इस महामारी से देश में मरने वाले लोगों की संख्या 1,56,212 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,43,127 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,06,78,048 है। वहीं 16 जनवरी से देश में शुरू हुए कोरोना टीकाकरण के तहत कुल 1,07,15,204 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 18 फरवरी को एक दिन में सबसे अधिक वैक्सीनेशन डोज दिए गए। बृहस्पतिवार को वैक्सीन की 6,58,674 डोज दी गई, जबकि शुक्रवार शाम 6 बजे तक कुल 1,04,49,942 टीके लगाए गए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों को 70,52,845 डोज दी गई हैं, जिसमें से पहली डोज 62,95,903 लाभार्थियों को दी गई है, दूसरी डोज 7,56,942 लाभार्थियों को दी गई है। अब तक 33,97,097 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की डोज दी गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में शुक्रवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21,02,61,480 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,86,618 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।



