HealthUP Live

प्रदेश में 09 करोड़ से अधिक हुईं कोरोना की जांचें, टीके की पहली डोज की संख्‍या 12 करोड़ पार

प्रदेश के 81.18 प्रतिशत लोग ले चुके टीकाकरण की पहली डोज.संक्रमण के 19 नए मामले आए सामने, 11 लोगों ने दी कोरोना को मात.

लखनऊ । प्रदेशवासियों को सुरक्षा का टीका देने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार उचित रणनीति के तहत टीकाकरण को रफ्तार दे रही है। जिसके सकारात्‍मक परिणाम यूपी में देखने को मिल रहे हैं। अब तक यूपी ने 18 करोड़ 11 लाख से अधिक टीके की डोज देने के संग ही एक नया कीर्तिमान स्‍थापित किया है। जिसमें प्रदेश में बुधवार को 12 करोड़ से अधिक पात्र लोगों को पहली डोज और 06 करोड़ 11 लाख से अधिक पात्र लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

सर्वाधिक टेस्‍ट व टीकाकरण करने वाले प्रदेश में अब तक 09 करोड़ से अधिक टेस्‍ट किए जा चुके हैं। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 83 हजार से अधिक टेस्टिंग में महज 19 संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई इस दौरान 11 लोगों ने संक्रमण को मात दी। प्रदेश में सक्रिय केसों की संख्‍या 153 है वहीं रिकवरी रेट 98.7 प्रतिशत है। कम समय में तेजी से टीकारकण करने वाले यूपी में अब तक 81.18 प्रतिशत पात्र लोगों ने पहली और 41.07 प्रतिशत पात्र लोगों ने दूसरी डोज का टीका कवर प्राप्‍त कर लिया है।

लोगों को किया जाएगा चिन्हित

प्रदेश में टीकाकरण टीम के साथ काम करने वाले मोबिलाइजर्स (आशा, आंगनबाडी, लिंक वर्कर) के द्वारा टीकाकरण दिवस पर क्षेत्र में टीकाकरण से छूटे हुए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे लोगों से संवाद स्‍थापित कर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है उनके लिए सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक कम कम एक फिक्स्ड कोविड टीकाकरण सत्र का संचालन किया जा रहा है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button