Health

यूपी में कोरोना संक्रमण बढा, 24 घंटे में सामने आए 2274 नए मामले

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 2274 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि बीते 24 घंटे में 2032 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रदेश में 23 नवंबर को कोरोना संक्रमण की पाजिटिविटी दर 1.6 रही है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया प्रदेश में एक दिन में कुल 1,60,232 सैम्पल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 1,82,92,131 सैम्पल की जांच की गई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 2274 नए मामले आए हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 2032 लोग कोविड-19 के संक्रमण से पूर्ण डिस्चार्ज हुए है।
प्रदेश में 23,928 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेशन में 10,971 लोग हैं।उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2327 लोग इलाज करा रहे हैं। इसके अतिरिक्त बाकी मरीज एल-1, एल-2 और एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 4,99,507 लोग कोविड-19 से ठीक होकर पूर्ण उपचारित हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 रिकवरी रेट 94.06 प्रतिशत हो गया है।

Related Articles

Back to top button