जयपुर : राजस्थान में पाली शहर के औद्योगिक थाना में तैनात एक कांस्टेबल द्वारा सर्विस राइफल से गोली चलाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना में तैनात कांस्टेबल भरत चौधरी (27) ने मंगलवार रात को अपने कमरे में अपनी सर्विस राइफल से स्वयं के सिर में गोली मार दी।बताया जाता है कि मृतक सिपाही की पत्नी भी पुलिस में नौकरी करती है। उसकी पत्नी पुलिस में पहले से नौकरी कर रही है। भरत चौधरी 2015 में पुलिस में भर्ती हुआ था. पिछले कई दिनों से पति-पत्नी के बीच में अनबन चल रही थी, जिसकी वजह से वह तनाव में था। (वार्ता)



