Breaking News

आधुनिक समय में कम्प्यूटर शिक्षा है महत्वपूर्ण-अजय

महराजगंज। नगर के धनेवा धनेई स्थित पटेल काम्प्लेक्स में बायोटेक कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट का जर्नलिट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर उद्घाटन किया। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आज की शिक्षा में कम्प्यूटर शिक्षा अति महत्वपूर्ण हैं। नगर में भी एक अच्छे कम्प्यूटर संस्था की जरूरत थी जिसकी भरपाई बायोटेक संस्था करेगी। उन्होंने कहा कि महराजगंज के कम्प्यूटर शिक्षा में बायोटेक मिल का पथर साबित होगा।

इंस्टीट्यूट के संस्थापक विक्रम श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था में कई महत्वपूर्ण कम्प्यूटर कोर्स की शिक्षा दी जाएगी साथ ही विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण नामीगिरामी कंपनियों में प्लेसमेंट भी दिया जाएगा जिससे उनकी कम्प्यूटर शिक्षा सार्थक होगी और मल्टीनेशनल कंपनियों को योग्य युवा मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में युवा कम्प्यूटर शिक्षा तो ले लेते है लेकिन उनका उपयोग नही हो पाता है जिससे उनके सर्टिफिकेट सिर्फ फाइलों में रखना पड़ता है। लेकिन बायोटेक इंस्टीट्यूट विद्यार्थियों के सपनो को साकार करेगा। इस दौरान अनिल वर्मा, शैलेश पांडेय, दिलीप श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश मद्देशिया, कमलेश श्रीवास्तव, मंदन श्रीवास्तव, कार्तिकेय पांडेय, जेबी सिंह, विशाल श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव,, सहित कई वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button