
बच्चों से मिले तो चहक उठा सीएम योगी का चेहरा
गोरखपुर । गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापसी के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चों के एक समूह को देखकर अपना काफिला रुकवा दिये। अपने वाहन से उतरकर वह बच्चों से मिल कर बेहद खुश दिखे। बच्चों ने भी उनके साथ फोटो और सेल्फी खिचवाई। अभिभावक भी सीएम योगी आदित्यनाथ संग अपने बच्चों को देख खुश दिखे। बच्चों ने योगी आदित्यनाथ का होली के मौके पर आशीर्वाद भी लिया। बच्चों के बीच पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी हिचक भांप उन्हें खुद ही सेल्फी लेने के लिए प्रेरित किया।





