Breaking News

कालरात्रि की आराधना, हवन कर सीएम योगी ने की लोकमंगल की कामना

गोरखपुर । मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने वासंतिक नवरात्र की सप्तम तिथि पर मां कालरात्रि की आराधना और हवन कर लोकमंगल की कामना की।

हवन अनुष्ठान गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित मां काली मंदिर में सम्पन्न हुआ। सप्तमी तिथि पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने सबसे पहले विधि विधान से मां काली जी की पूजा अर्चना की। इसके बाद हवन में आहुतियां डालकर माता कालरात्रि से प्रदेशवासियों के सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की प्रार्थना की। गोरक्षपीठ के पुरोहितों व आचार्यों के साथ वेदपाठी विद्यार्थियों ने हवन सम्पन्न कराया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button