State

सीएम योगी पहुंचे बीरभूमि आश्रम, आश्रम में लगे जय श्री राम के नारे

  • आश्रम में मौजूद लोगों ने शंखनाद से किया सीएम योगी का स्वागत
  • सीएम ने आश्रम के गुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

बीरभूम : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे के दौरान सूरी स्थित भारत सेवाश्रम संघ के बीरभूमि आश्रम पहुंचे। सीएम योगी जैसे ही आश्रम पहुंचे, वहां मौजूद लोगों में शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया। इसके साथ ही कई लोगों ने शष्टांग कर आशीर्वाद लिया। इतना ही नहीं सीएम के पहुंचते ही पूरा आश्रम जय श्री राम के नारे से गूंजने लगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्रम में मौजूद आश्रम के गुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। वहीं आश्रम के प्रांगण में बैठ कर लोगों से बात चीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान कई साधु संतों ने उनको अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button