Breaking News

सीएम योगी ने कौशांबी सांसद के पिता काे दी श्रद्धांजलि

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मिर्जापुर के दौरे के बाद प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने कौशांबी के बीजेपी सांसद विनोद सोनकर के प्रीतमनगर आवास पर पिता स्वर्गीय अमरनाथ सोनकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने परिवार के सभी सदस्याें को सांत्वना दी।

मालूम हो कि 11 सितंबर को बीजेपी सांसद विनोद सोनकर के पिता अमरनाथ सोनकर का देहांत हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी सांसद के घर उनके पिता की तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ कई और बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री भी मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button