UP Live

सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर नवाया शीश

मथुरा के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना .मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया था दर्शन-पूजन

मथुरा : मथुरा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन-पूजन किया। इसके पहले 26 अगस्त को मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यहां पहुंचकर आराधना की थी। उस समय दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम ने बांके बिहारी के दरबार में भी मत्था टेका था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया था दर्शन-पूजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया था दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री मंगलवार को मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक ली। इसके बाद सीएम ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक भी की। यहां के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्म स्थान गए, वहां दर्शन-पूजन व आरती भी की। सीएम ने यहां केशव देव, योगमाया, गर्भगृह, भागवत भवन आदि के दर्शन किए। मंदिर की तरफ से सीएम का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। सीएम ने यहां उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।

दीपोत्सव 2024:दीपोत्सव की सफलता के लिए राम की पैड़ी पर हुआ पूजन-अर्चन

महाकुंभ में धर्म और आध्यात्म के साथ शहीदों के बलिदान की गाथा के भी दर्शन कराएगी कुम्भ नगरी

महाकुंभ – 2025 : नया स्वरूप लेने लगी कुंभ नगरी

यूपीनेडा के 736 करोड़ रुपए के 21 निवेश प्रस्तावों को योगी सरकार ने दी स्वीकृति

Related Articles

Back to top button