Breaking News

यूपी के 73वें स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

यूपी ने 2017 में नई यात्रा प्रारंभ की.उत्तर प्रदेश देश का हृदय स्थल है- सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में सोमवार को राज्‍य का 73वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सुरक्षित, समृद्ध यूपी बनाने का जो संकल्प है इस संकल्प से जुड़ने के लिए मैं आप सभी का आह्वाहन करता हूं। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी 2018 को तत्कालीन राज्यपाल राम नाइक जी के मार्गदर्शन में लखनऊ में पहला स्थापना दिवस आयोजित किया था। सीएम योगी ने कहा क‍ि बीते 5 साल में प्रदेश में अनेक परिवर्तन हुए हैं। हमारी सरकार ने बहुत कुछ परिवर्तन करने का प्रयास किया है। 73 सालों में यूपी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि 2017 में यूपी ने नई यात्रा प्रारंभ की है।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है। उत्तर प्रदेश देश का हृदय स्थल है। देश की आस्था है। देश के प्रचुर संसाधन उत्तर प्रदेश में हैं। युवा ऊर्जा की अपार संभावना वाला प्रदेश है। आज इन्हीं सबके प्रयोग से उत्तर प्रदेश को इज ऑफ डूइंग बिजनेस में नंबर 2 स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। जो 2017 के पहले 12 वें स्थान पर था। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नंबर दो अर्थव्यवस्था बनाने में हम लोगों को सफलता प्राप्त हुई, जो पहले छठे स्थान पर हुआ करता था।

यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश – सीएम योगी

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पहले देश के पिछड़े राज्यों में हुआ करता था लेकिन आज उत्तर प्रदेश नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के रूप में देश के साथ कदमताल कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं 25 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में सभी प्रदेशवासियों आवाहन करना चाहता हूं कि वह इस यूपी दिवस में सुरक्षित और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान दें और आगे आएं।

Related Articles

Back to top button