Crime

सीआईएसएफ कर्मी ने फांसी लगा दी जान

औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के दिबियापुर क्षेत्र में स्थित गेल में तैनात सीआईएसएफ कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर साथी कर्मियों ने खिड़की से झांक कर देखा तो घटना का पता चला।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बिहार राज्य गया जिले के निवासी साजन चौधरी (30) 2017 में सीआईएसएफ में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। वर्तमान समय में उसकी तैनाती दिबियापुर के गेल में थी और सीआईएसएफ कॉलोनी में रहता था। डेढ़ साल पहले उसकी शादी बिहार से ही हुई थी। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button