
सीआईबी भटनी व रेसुब ने किया रेल ई-टिकट दलाल को गिरफ्तार
भटनी, देवरिया। सीआइबी/भटनी प्रभारी उप निरीक्षक अरबिंद कुमार एवं रेसुब पोस्ट कप्तानगंज के साथ मिलकर कुशीनगर छितौना पट्टी मोड हेतिमपुर स्थित सिंह CSC सेंटर दुकान के संचालक कुशीनगर जनपद के कसया थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी अनिल सिंह पुत्र रामबृक्ष सिंह उम्र 26 वर्ष को रेल ई टिकटों के अवैध कारोबार के जुर्म में हिरासत लिया गया।रेल ई टिकट दलाल के द्वारा संगठित रूप से फर्जी ढंग से विभिन्न व्यग्तिगत IRCTC ID से व्हाट्सएप के माध्यम से टिकट बनवा कर जरूरतमंद ग्राहकों को किराए से अतिरिक्त लेकर बेचने एवं टिकट बनाने के लिए प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हुए पाया गया।
मामले में और भी कई लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। जिन पर कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान कुल 8 अदद टिकट रेल आरक्षित टिकट जिसकी कीमत सोलह हजार दो सौ व्यालीस रूपये एवं एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक कंप्यूटर सेट , व एक मोबाईल बरामद हुआ ।टिकट दलाल द्वारा प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर- 01 SHARP का प्रयोग कर टिकट बनाया जा रहा था।इस दौरान सीआईबी भटनी की टीम में प्रभारी भटनी के अलावा सहायक उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह कांस्टेबल सुनील कुमार यादव कांस्टेबल अमित कुमार सिंह मौजूद रहे।



