
15 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चो का हुआ टीकाकारण
भटनी, देवरिया। स्थानीय क्षेत्र के सिसवा गांव में 15 और 18 वर्ष के बच्चो को कोरोना टीकाकरण हुआ। टीकाकरण के दौरान बच्चों की भीड़ रही। इस दौरान लाइन में खड़े होकर बच्चो ने कोवैक्सीन लगवाई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए भटनी नगर पंचायत के सुभाष इंटर कालेज व क्षेत्र में कई जगहो पर टीकाकरण कराया जा रहा है। कोरोना से निपटने के लिए सभी बच्चों को टीकाकरण कराना चाहिए। सरकार का उद्देश्य है अधिक से अधिक बच्चों को टीका लगे। बच्चो को लगने वाली कोवैक्सीन टीकाकरण की टीम में मीना वर्मा व सुनीता मौर्य शामिल रही। सभी बच्चों को कोवैक्सीन की पहली डोज लगी। इस दौरान लाइन लगाकर बच्चों ने टीका लगवाया। कुल सौ बच्चो का टीकाकरण हुआ। जिसमे छात्र,और छात्राएं शामिल है।



