Breaking News

कनहर बांध के बायीं राकफिल के शुभारंभ के लिए चीफ ने किया पूजन

कनहर बांध को पूरी तरह बांधने की प्रक्रिया शुरू

दुद्धी,सोनभद्र : कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध के बायीं राकफिल का कार्य शुरू करने के लिए मुख्य अभियंता हर प्रसाद ने मंगलवार को नदी के बीचो बीच विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर डैम बाँधने की प्रक्रिया का शुभारंभ कर दिया| इसके साथ ही कार्यदायी संस्था के लोग नदी का जलधार मार्ग परिवर्तित करने के लिए नदी को बाँधने का कार्य शुरू कर दिया| इस बाबत मुख्य अभियंता ने बताया कि जून 2023 तक बायीं राकफिल का कार्य पूरा कर लिया जाएगा| इसके लिए मातहत अभियन्ताओं को सात महीने का पूरा शड्युल बनया जा चुका है| इसके लिए पूरी तैयारी के साथ कार्य शुरू करा दिया गया है| सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जायेगी|

उन्होंने बताया कि परियोजना के मुख्य बांध का लगभग अस्सी फिसद कार्य पूरा किया जा चुका है| शेष बचे बाई राकफिल का कार्य 15 नवंबर से शुरू किया गया| इसके लिए सबसे पहले नदी के प्रवाह को परिवर्तित कर स्लूस वाल्व के जरिये पानी को नदी में छोड़ा जाएगा| इसके बाद निर्माणाधीन राकफिल के हिस्से की अच्छी तरह सफाई करने के बाद वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार उसके ट्रीटमेंट की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी| जून 2023 तक उसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है| इसके लिए सभी अभियन्ताओं को निर्देशित किया जा चुका है| इस मौके पर अधीक्ष्ण अभियंता दीपक कुमार,सीमांत अग्रवाल अधिशासी अभियंता विनोद कुमार,वीर बहादुर,राम आशीष,सत्य प्रकाश चौधरी कार्यदायी संस्था के सत्यनारायण राजू समेत तमाम अभियंता गण मौजूद रहे|

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button