Breaking News

मुख्यमंत्री योगी ने पुष्पांजलि कर अटल को किया नमन

लोकभवन परिसर माल्यार्पण के लिए दोनो डिप्टी सीएम समेत अन्य नेता भी पहुंचे

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। लोक भवन परिसर स्थित अटल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए भाजपा के अन्य नेता भी पहुंचे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री बदलदेव सिंह औलख, पूर्व मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का 16 अगस्त 2018 को निधन हो गया था। भाजपा के शिखर पुरुषों में से एक अटल जी को आज पूरा देश याद कर रहा है।अटल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अहियागंज गुरूद्वारा में जसप्रीत सिसिंह व गुरूमीत सिंह की उपस्थिति में अरदास का आयोजन किया गया। अटल बिहारी बाजपेई साईंटिफिक कन्वेंशन सेन्टर में सायं 05 बजे विश्व स्वर अटल अमर का नाट्य मंचन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत कई नेता शामिल होंगे। वहीं मोती नगर स्थित अनाथ आश्रम में अटल फाउण्डेशन के सदस्यों द्वारा निराश्रित बच्चों के साथ भोजन का भी कार्यक्रम है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button