Breaking News

मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना व गौसेवा कर मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के लिए हुए रवाना

बलरामपुर । देवीपाटन मंदिर में दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह मां पाटेश्वरी के दर्शन पूजन किया। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में प्रमुख संतों से मुलाकात की।

शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन में ब्रम्हलीन महंत महेंद्र नाथ योगी के 22वीं पुण्यतिथि पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा व मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रमुख मठ-मंदिरों के संत-महंत के साथ गोरक्ष पीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रद्धांजलि अर्पित करने देवीपाटन पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने आज सुबह मां पाटेश्वरी दरबार में हाजिरी लगाई और दर्शन पूजन कर लोक कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित गौशाला में पहुंचकर गोवंश की सेवा की, उन्हें हरा चारा खिलाया। मंदिर परिसर में आए प्रमुख मठ-मंदिरों के संत महंतों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9:10 बजे शक्तिपीठ से मां पाटेश्वरी स्कूल के हेलीपैड पर पहुंचे और हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान पूरे मंदिर पर अभेद सुरक्षा व्यवस्था रही।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button