UP Live

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद कुंवर आनंद सिंह को दी श्रद्धांजलि

  • मनकापुर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने परिजनों से की मुलाकात, जताया शोक
  • चार बार के सांसद और मनकापुर रियासत के महाराज थे कुंवर आनंद सिंह

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मनकापुर में पूर्व सांसद और मनकापुर रियासत के महाराज कुंवर आनंद सिंह के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। भारत सरकार में विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता कुंवर आनंद सिंह का 6 जुलाई 2025 को 87 वर्ष की उम्र में लखनऊ में निधन हो गया था। वह चार बार सांसद तथा यूपी में कृषि मंत्री भी रहे। इसके अलावा मनकापुर रियासत के महाराज के रूप में भी उनकी ख्याति थी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कुंवर आनंद सिंह के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि कुंवर आनंद सिंह ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जो हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।

बहराइच में बी-2 बाजार,नेपीयर घास का उत्पादन और मल्टी लेवल फार्मिंग की हुई सराहना

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button