Breaking News

न्यूनतम समर्थन मूल्य बढा़ने के लिए पीएम का आभार जताया मुख्यमंत्री ने

लखनऊ । 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अन्नदाता किसानों को फसलों के लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने हेतु वर्ष 2023-24 के लिए रबी की 06 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृृद्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार प्रकट किया है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल का एमएसपी में वृद्धि का यह निर्णय अभिनन्दनीय है। यह किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने में अपना योगदान देगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा रबी फसलों के विपणन सीजन 2023-24 के लिए एमएसपी में वृद्धि की गयी है, ताकि उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। इनमें मसूर के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 500 रुपये प्रति कुन्तल, सफेद सरसों और सरसों में 400 रुपये प्रति कुन्तल, कुसुंभ में 209 रुपये प्रति कुन्तल, गेहूं में 110 रुपये प्रति कुन्तल, चना में 105 रुपये प्रति कुन्तल तथा जौ में 100 रुपये प्रति कुन्तल की वृद्धि की गयी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button