UP Live

मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

सीएम ने की देश व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना

अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे‌ रामकथा पार्क पहुंचे, यहां उन्होंने 43वें रामायण मेले का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री यहां से हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां संकटमोचन हनुमानजी के दर्शन-पूजन कर आरती उतारी। इसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामलला के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पहले मुख्यमंत्री 20 नवम्बर को सुग्रीव किला द्वार के लोकार्पण एवं संत सम्मेलन के कार्यक्रम में अयोध्या आए थे।

रामलला के चरणों में लगाई हाजिरी
हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। सीएम योगी ने रामलला के मंदिर में साष्टांग दंडवत होकर प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां हो रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

सीएम ने फिर चेताया, बांटने वाले काटने और कटवाने का कर रहे इंतजाम

Related Articles

Back to top button