
मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री ने किया रानू को सम्मानित
शरद गुप्ता
पीपीगंज,गोरखपुर के तिघरा निवासी अखिलेश सिंह मुन्ना के सुपुत्र गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ भरोहिया के कक्षा 9 के विद्यार्थी अभिनव सिंह रानू ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसके फलस्वरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय कौशल विकास उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया l इस उपलब्धि पर बाबा जनार्दन सिंह चाचा अमित सिंह मोनू अभय सिंह भाई राज सिंह विश्वजीत सिंह कान्हा आदर्श सिंह विनय गुप्ता सुरेन्द्र वरुण प्रधानचार्य मनीष दूबे आशुतोष सिंह कुलदीप तिवारी विनीत सिंह आदि ने बधाई दी है ।



