Breaking News

मुख्य अभियंता ने परियोजना के डेस्क स्लैब निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

निर्माण गति धीमी होने पर कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार

दुद्धी, सोनभद्र– कनहर सिंचाई परियोजना के स्लैब निर्माण कार्य का गुरूवार को मुख्य अभियंता हर प्रसाद ने निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता ने विभागीय अधिकारीयों व कार्यदायी संस्था के साथ बैठक में कार्य प्रगति पर असन्तोष जताते हुए नाराजगी व्यक्त किया। मुख्य अभियंता ने परियोजना के डेस्क स्लैब का आधा से अधिक निर्माण कार्य अवशेष होने पर संबंधित जनों को हरहाल में मार्च के अंतिम सप्ताह तक स्लैब का कार्य पूर्ण करने का सख्त लहजे में निर्देश दिया।

गुरुवार को अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार के साथ स्पिलवे एवं पत्थर पिचिंग के कार्यों का जायजा लिया। इसके पश्चात अन्य लंबित कार्यों में आने वाले अवरोधों के बारे में मातहत अभियंताओं से जानकारी ली। इसके बाद फील्ड हॉस्टल में विभागीय अभियंताओं एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि इस कार्य को पूर्ण कराने के लिए कितने जतन किये जा रहे है। इसके बावजूद कार्य मे शिथिलता बरती जा रही है,जो कत्तई बर्दाश्त नही होगी।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता हर प्रसाद, अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, सहायक अभियंता, रवि कुमार श्रीवास्तव, दास कुमार, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार कौशिक, राजेश कुमार, रवि श्रीवास्तव, नीरज प्रजापति सहित कार्यदायी संस्था के सत्यनारायण राजू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button