
मनाया गया बाबा साहब का जन्मदिवस , वादियों की सुनी समस्या
महराजगंज। कोठीभार थाना परिसर में गुरूवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका जन्मदिवस मनाया गया। इसके बाद आयोजित वादी दिवस में एएसपी निवेश कटियार ने वादियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं को त्वरित निदान कराने का आदेश भी दिया । इस अवसर पर एसओ कोठीभार उमेश कुमार, चौकी प्रभारी सिसवा अमित कुमार सिंह, एसआई उमेश शर्मा, शुभनारायन यादव , आंनद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।




