Breaking News

बैंक ऑफ बड़ौदा से करोड़ों रुपये गबन मामले में कैशियर और संयुक्त प्रबंधक सस्पेंड

हमीरपुर । राठ क्षेत्र के पनवाड़ी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से डेढ़ करोड़ रुपये के गबन मामले में कैशियर एवं संयुक्त प्रबंधक को सस्पेंड कर दिया गया है। कैशियर की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

शाखा प्रबंधक मनोज गिरी ने सोमवार को यह बताया कि शुक्रवार को कैश का मिलान किया गया था, जिसमें 1,59,94375 रुपये कम पाए गए थे। शाखा का सारा कैस हैंड कैशियर सुरेंद्र राजपूत व संयुक्त प्रबंधक हंसराज त्रिपाठी के संयुक्त निगरानी में रहता था। हेड कैशियर सुरेंद्र राजपूत ने पूछताछ के दौरान गबन की बात मौखिक तौर पर स्वीकार कर 10-15 दिन का समय मांगा था।

कैशियर बैंक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। शाखा प्रबंधक ने कैशियर सुरेंद्र राजपूत व संयुक्त प्रबंधक हंसराज त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।क्षेत्रीय प्रमुख धर्मेंद्र कुमार व मुख्य प्रबंधक रीजनल शाखा ओम नारायण वर्मा ने शाखा पहुंचकर मामले की गहन जांच पड़ताल की थी। शाखा प्रबंधक ने बताया कि कैशियर दिनेश राजपूत व संयुक्त प्रबंधक हंसराज त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया है। कोतवाल ने बताया कैशियर की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button