Breaking News

बागपत में योगी को गोली मारने की धमकी का मामला दर्ज

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत में आज एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी हालांकि फेसबुक के माध्यम से मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।बागपत कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने यहां जानकारी देते हुए बताया कि किसी ने फेसबुक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी दी है। जब इस पोस्ट को ट्विटर पर ट्वीट किया गया तो बागपत पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button