शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
दुद्धी, सोनभद्र- शादी का झांसा देकर एक वर्ष से शारीरिक शोषण करने वाले युवक के विरुद्ध कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर,तफ्तीश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने दुद्धी वार्ड नम्बर 4 निवासी जय प्रकाश पुत्र रामदेव पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब विवाह हेतु प्रस्ताव रखा तो जान से मारने की धमकी एवं गाली गलौज दिया गया। पीड़िता ने बताया है कि वह पति से अलग रहती थी। इस बीच दोनों में संबंध बन गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर,आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।



