Crime

शादी से लौट रहे लोगों की कार ट्रक से भिड़ी, 6 की मौत

नागपुर । नागपुर शहर के बाहरी इलाके में एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास देर रात 12.15 से 2 बजे के बीच हुई। शादी समारोह में शामिल होने के बाद सात लोग कार में यात्रा कर रहे थे, तभी उनका वाहन सोयाबीन ले जा रहे ट्रक से टकरा गया।Ó एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की अस्पताल में मौत हो गईÓ तीन अन्य को इलाज के लिए नागपुर लाया गया और उनमें से दो की वहीं मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। हादसे के बाद ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button