Crime

कार ने मारी गर्भवती महिला को टक्कर,मौत

महराजगंज। आज सुबह 11:00 बजे जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मुराली चौराहे के समीप के वाजीबारी मोड़ पर सड़क के किनारे बैठी 22 वर्षीय गर्भवती महिला को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार जोरदार टक्कर मार दिया। जिस में महिला की मौत हो गई मृतक की पहचान रम्भा पुत्री रामप्रताप निवासी वाजीबारी थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज के रूप में हुई।

मृतक रम्भा की शादी ग्राम अमतहां थाना सिंदुरिया में रविन्द्र गुप्ता से हुई थी मृतक रम्भा के एक बच्ची भी है जिस की उम्र एक वर्ष है। परिजनों के अनुसार मृतक रम्भा पांच महीने की प्रेग्नेंट भी थी। चश्मदीदों के अनुसार मुरली चौराहे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टाटा इंडिका कार गाड़ी संख्या UP53AK/1277 ने सड़क के नीचे पटरी पर बैठी महिला को जोरदार टक्कर मारते हुए बगल में खड़ी मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ा दिए और गाड़ी में बैठे लोग गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। घायल महिला को स्थानीय लोगों के द्वारा समुदाय स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया सूचना पाकर मौके पर पहुचीं। श्यामदेउरवा पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दिया है ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button