
पटना : बिहार में पटना जिले के नेउरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह कार और मोटरसाइिल के बीच हुयी टक्कर मे दो युवको की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इस दौरान नेऊरा गंज के पास कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया। (वार्ता)



