Crime

कार में डिवाइडर से टकराकर लगी आग तीन जिंदा जले, दो गंभीर

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र में एक बेकाबू कार डिवाडर से टकराने के बाद आग लग गई जिससे उसमें सवार तीन व्यक्तियों की जिंदा जलकर मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गये।

थाना प्रभारी रवींद्र खिंची ने बताया कि कार सवार अजमेर में रहनेवाले पांच दोस्त शनिवार देर रात पुष्कर से लौट रहे थे कि अजमेर-सीकर रोड पर राजकीय जनाना अस्पताल मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार से आ रही कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण रही कि पांचों युवक लोग आग की चपेट में आ गये। वहां से गुज रहे राहगीर एक युवक ने मदद से कांच तोड़कर बाहर निकाला। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि मृतकों में जय सांखला ,वैशाली नगर निवासी तथा शक्ति सिंह ,कबीर मार्ग निवासी की मौके पर ही मौत हो गई तथा चौरसियावास निवासी सोहेल खान ने रात को ही अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनके अलावा प्रतापनगर लोहाखान निवासी कृष्णा मुरारी एवं गुर्जर धरती नगरा निवासी उमेश कुमार का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि गम्भीर घायल उमेश को जयपुर रैफर किया गया है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button